Advertisement Carousel

जुए के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही”- नगरी में ताश से जुआ खेलते 04 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त….

धमतरी जितेन्द्र गुप्ता✍️

जुए के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही”- नगरी में ताश से जुआ खेलते 04 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

जुआ खेलना पड़ा महंगा” – नगरी पुलिस ने 04 जुआरियों को दबोचा,12,500/- रूपये नगद सहित 04 मोटरसाइकिल जब्त

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जुआरियों पर शिकंजा”- नगरी पुलिस की कार्यवाही में 04 जुआरी गिरफ्तार, कुल 1,12,500/- रूपये का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस को जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई।

थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।


▪️*गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से:*
नगदी रकम – 12,500/-रुपये
04 नग मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये
52 पत्ती ताश
कुल 1,12,500/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
गिरफ्तार जुआरियों का नाम
*(01)* राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी
*(02)* भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी
*(03)* भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी
*(04)* जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…