Advertisement Carousel

दोकड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों के साथ उमड़ा जनसैलाब….

दोकडा जितेन्द्र गुप्ता✍️

दोकड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों के साथ उमड़ा जनसैलाब

दोकड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को लेकर दोकड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे ने यात्रा को और भव्य बना दिया।

इस यात्रा की खास बात यह रही कि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, वहीं युवाओं ने मोटरसाइकिलों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा थामकर पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया।

यात्रा में श्री अशोक गुप्ता, राजेश फेंटा चौधरी,श्रीमती हीरामती पैंकरा, प्रमोद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, रवि यादव, रामविलास राम, संजय सिंह, उपेंद्र नाथ साय, गुलाब सिंह, सरोज यादव, अटल बिहारी साय, प्रभु राम कुमावत एवं नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ मौजूद नागरिकों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली इस यात्रा में किसानों के ट्रैक्टर, युवाओं की मोटरसाइकिलें, स्कूली बच्चों की कतार और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। देशभक्ति के जोश और भारत माता के जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की मजबूत तस्वीर पेश करती नजर आई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…