Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री निवास बगिया में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि स्व.जूदेव जी संपूर्ण जीवन अपना, धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया– कौशल्या साय….

जशपुरनगर जितेन्द्र गुप्ता✍️

मुख्यमंत्री निवास बगिया में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

स्व.जूदेव जी संपूर्ण जीवन अपना, धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया– कौशल्या साय

मुख्यमंत्री निवास बगिया में हिंदू कुल तिलक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वर्गीय श्री जूदेव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और जनजातीय गौरव के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जूदेव जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव आवाज बुलंद की तथा वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनकी संस्कृति, गौरव और पहचान से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया।
श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की राष्ट्रवादी विचारधारा, अडिग संकल्प, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…