पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहे विवाद पे कागजो की कूटरचना करने को लेकर कुल सात लोगो के ऊपर पत्थलगांव थाने एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
शिकायत कर्ता पवन चौहान पुष्पा चौहान ने थाने से लेकर पूर्व विधायक, जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री के पास पत्र भेज कर शिकायत की थी
ग्राम कछार के दर्जनों महिला पुरुषों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र से लेकर अन्य तरीके अपनाते हुए जमीन के नामान्तरण एवं उसे बेचे देने को लेकर शिकायत कर्ता पवन चौहान एवं पुष्पा चौहान के द्वारा थाने से लेकर एसडीएम मुख्यमंत्री को पत्र दिया था शिकायत कर्ता के द्वारा जमीन के नामांतरण से लेकर उसके रजिस्ट्री करने के बीच बने कागजो में कूटरचना की शिकायत की गई थी
बुधवार को जब कछार के ग्रामीणों ने अनिविभागिय अधिकारी पुलिस से मृतक मीनू चौहान के मौत एवं उसकी कथित पत्नी जो 2019 से मृतक मीनू चौहान से अलग रहकर अन्य गाँव मे रह रही थी पर जब 2026 में मीनू चौहान की मृत्यु हो जाती है तो महीने दो महीने में ही जमीन नामान्तरण से लेकर जमीन की रजिस्ट्री कर बेचने को लेकर तमाम जानकारी साझा की थी जिसमे ग्रामीणों के द्वारा गरीबो को न्याय देने की मांग रखी थी ग्रामीणों की तमाम बात सुनकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायशवाल ने थाना प्रभारी से कछार के मृतक मीनू चौहान के जमीन सबंधी सत्यप्रति लिपि दस्तावेज प्राप्त करने निर्देश दिए थे। जिसके प्रप्त होने जांच उपरांत सात लोगो के खिलाफ थाने में एफआइआर कर दी गई है।

आपको बता दे सरपंच सचिव केसाथ कथित मारपीट करने को लेकर पुष्पा चौहान पवन चौहान एवं पवन चौहान की पत्नी के ऊपर पत्थलगांव थानेके द्वारा कारवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायशवाल ने बताया कि कछार के जमीन फोति नामान्तरण एवं रजिस्ट्री कर बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी तीन दिन पहले काफी संख्या में ग्रामीणों ने आकर मुझे काफी बाते बताई थी जिसकी काफी जांच किए जाने के बाद उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार सात लोग कछार के सरंपंच , संगीता नाग, सचिव रामनिवास सूर्यवंशी, सावित्री चौहान, पटवारी केके यादव, दीपांशु अग्रवाल, खेमासागर यादव , विजय यादव के ऊपर कागजो के कूटरचना करने को लेकर एफआईआर की गई है। एवं आगे की जांच में आये तथ्यों के अनुसार अन्य के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।


























