Advertisement Carousel

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में शामिल हुईं विधायक गोमती साय….

जशपुरनगर जितेन्द्र गुप्ता✍️

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में शामिल हुईं विधायक गोमती साय

जशपुर। जशपुर कम्युनिटी हॉल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने की हृदयविदारक त्रासदी को स्मरण किया तथा विभाजन से प्रभावित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक गोमती साय ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमारे इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपने घर, परिवार और अपनों को खोया तथा कठिन परिस्थितियों का सामना किया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन पीड़ितों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्रहित और एकजुटता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कुमार राय जी, जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह जी, श्री नरेश नन्दे जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….