Advertisement Carousel

बारिश के बीच एस. एम. ज्ञानोदय स्कूल पाकरगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

बारिश के बीच एस. एम. ज्ञानोदय स्कूल पाकरगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पाकरगांव। बारिश के बीच एस. एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल पाकरगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
इसके पश्चात भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, हिंदी, ओड़िया एवं असमिया गीत, नाटक तथा भाषण की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में पाकरगांव सरपंच श्री पटेल टोप्पो, रघुनाथपुर सरपंच श्री गरीब साय बड़ा, श्री बिहारी राम यादव, श्री तपेश्वर यादव एवं श्री राधेश्याम साहू सहित पालक, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री कन्हैया यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं देशप्रेम अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, पालकों, ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

बारिश के बावजूद बच्चों और उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बना। समारोह ने देशप्रेम, एकता एवं संस्कार का सुंदर संदेश दिया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…