Advertisement Carousel

जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस …

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

जोगपाल पब्लिक स्कूल, पत्थलगांव में आज दिन शनिवार 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सर सरनजीत सिंह भाटिया जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें आज़ादी मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर देश के विकास में अपना योगदान दें।

इसके पश्चात विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया श्रीमती श्वेता पटेल जी  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों  ने  अपने कार्यक्रम के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

अंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सर, एडमिनिस्ट्रेटर सर, प्रिंसिपल मैम, शिक्षक- शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे ।स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देने वाला यादगार अवसर रहा। इस तरह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…