Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में स्वतंत्रता दिवस का जश्न…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

 

आज दिनांक 15/08/2026 दिन शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में रिमझिम बारिश में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। आज के मुख्य अतिथि श्रद्धेय फादर विरेन्द्र खलखो ये.स. (सी.एल.सी. डायरेक्टर), विशिष्ट अतिथि प्राचार्य श्रद्धेय फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. एवं उप प्राचार्य श्रद्धेय फादर मनोज मिंज ये.स. थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शिक्षक प्रतिनिधि सर फ्लोरेंसियुस टोप्पो के द्वारा पुष्प गुच्छों से किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वाजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान द्वारा देशभक्ति एवं देश प्रेम की भावना का उजागर किया गया। इसी तारतम्य में लोगों के दिलों को देशभक्ति और उत्साह से भरने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी कार्यक्रम देशभक्ति और प्रेम से परिपूर्ण था। आज के मुख्य अतिथि श्रद्धेय फादर विरेन्द्र खलखो ये.स. ने अपने उद्बोधन संदेश में कहा कि ” हम सभी भारत देश के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के एकता एवं भाईचारे को बनाएं रखने की जरूरत है। आज हम सभी तिरंगे झंण्डे के नीचे हैं ये जो तीन कलर है यह हमें शांति, एकता, भाईचारे, और प्रकृति को सुदंर बनाए रखने का संदेश देता है।

देश की एकता और अखण्डता को बरकरार रखने के लिए, देश को स्वच्छ, शिक्षित एवं विकसित करने के लिए और देश को उन्नति की शिखर पर ले जाने के लिए अपने आप को देशप्रेम एवं भक्ति से सराबोर करना है।” स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए श्रद्धेय फादर सुनील कुमार खलखो, ये.स., प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में चंद शब्दों में बयां किया कि “सभी देशवासियों को अपने देश की स्वतंत्रता एवं गरिमा को बनाए रखना है। सच्ची कुरबानी तभी होती है जब कोई नागरिक अपन देश के लिए समर्पित रहता है।” अन्त में शिक्षिका मंजुला एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। आज के इस कार्यक्रम में शालेय परिवार के सभी शिक्षकवृन्द एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का अन्त सभी दर्शकों को मिष्ठान वितरण एवं जय हिन्द जय भारत नारे से किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp