Advertisement Carousel

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद….

जशपुरनगर जितेंद्र गुप्ता✍️

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जशपुरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर बगिया स्थित मैनी नदी तट के प्रसिद्ध श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का बुधवार को विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

पूर्णाहुति के साथ हुआ महाअनुष्ठान का समापन

बुधवार को अंतिम दिवस विशेष पूजा-अर्चना के बाद पूर्णाहुति संपन्न की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भगवान श्री फलेश्वर नाथ महादेव से क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्णाहुति के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और सेवा एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

भक्ति और आस्था से सराबोर रहा बगिया

तीन दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूबा रहा। पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक, मंत्रोच्चार, आरती और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे भव्य एवं यादगार बना दिया।इस धार्मिक महाअनुष्ठान के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की निरंतर खुशहाली की मंगलकामना की गई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..