Advertisement Carousel

रोनियार महिला मंडल ने सावन मिलन समारोह  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया ….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता ✍️

पत्थलगांव रोनियार महिला मंडल ने सावन मिलन समारोह  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया

पत्थलगांव  रौनियार समाज की महिलाओं ने गुरुवार  20 अगस्त दिन गुरुवार को सावन मिलन कार्यक्रम अर्नव रीजेंसी में मनाया कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने जमकर सावन के लोक गीतों में नृत्य किया, विविध खेल खेले एक दूसरे से मिले महिलाओं ने रैंप वॉक किया वही कार्यक्रम में सावन सुंदरी का भी चयन किया गया साथ ही महिला पदाधिकारी की नई टीम का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद में सोनी गुप्ता उपाध्यक्ष पद पे उर्मिला गुप्ता, कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता व सचिव पिंकी गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी महिलाओं का सहयोग रहा यह सावन मिलन कार्यक्रम मुख्यत: आपस में महिलाओं का मिलना बात करना सावन के गीतों में नृत्य करना अपनी संस्कृति को जानने जैसा है।

सांस्कृतिक जुड़ाव  यह उत्सव महिलाओं को एक मंच में आने का आपसी प्रेम, और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर देता है। इन कार्यक्रम  के जरिए एक दूसरे को जानने से लेकर पारंपरिक त्यौहारो के रंग में खुद को रंगने उसके आनंद ने खो जाने जैसा होता है।

सावन मिलन समारोह के लिए रौनियार समाज की महिलाएं महीने भर से तैयारी में जुटी हुई थी इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस को तवज्जो दिया जो सावन त्योहार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अंत में सभी रौनियार समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को सावन त्योहार की शुभकामना देते हुए कहा कि हम  सब अगले वर्ष और भी भव्य तरीके से सावन मिलन समारोह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिली बड़ी सौगात, 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद….

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया गया जागरूक। साइबर जागरूकता की सेल्फी से बढ़ रहा जागरूकता का दायरा। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया प्रेरित….

प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय….