पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
पत्थलगांव आज दिनांक 21.08.2026 को जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभागार कक्ष में बी.एल.बी.सी. की बैठक संपन्न
जिसमें जनपद पंचायत पत्थलगांव से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनेश कुमार टेंगवार एवं भारतीय स्टेट बैंक जिला अग्रणी बैंक जशपुर से राकेश कुमार तिवारी (एल.डी.एम.), शाधन से रवि बघेल (जिला प्रमुख), विन्सेन्ट तिर्की (एफ.एल.सी.), एन.आर.एल.एम. “बिहान” से रंगेश कुमार साहू (बी.पी.एम.) आशीष कुमार तिर्की, निरन साय (क्षेत्रीय समन्वयक) एवं पत्थलगांव अन्तर्गत सभी बैंकों से शाखा प्रबंधक, सभी कलस्टर से पी.आर.पी., एफ.एल.सी.आर.पी., बैंक मित्र उपस्थित रहे।
जिसके अन्तर्गत स्व सहायता समूहों की क्रेडिट बैंक लिंकेज, मुद्रा लिंकेज अन्तर्गत ऋण राशि स्वीकृति एवं वितरण हेतु विस्तार पूर्वक बैंक वाईज लक्ष्य के विरूद्ध समय पर प्रगति लाने हेतु सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया, और स्व सहायता समूहों की बचत खाता, उत्पादक समूहों का बचत खाता खोलने हेतु निर्देश दिया गया, एवं प्रत्येक माह सभी बैंकों में सी.बी.आर. एम. का बैठक आयोजित करने एवं जनपद पंचायत पत्थलगांव में प्रत्येक माह बैंकर्स की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। जिससे स्व सहायता समूह में जुडे सभी हितग्राहियों का समय पर आर्थिक सहयोग हो सके।

























