पत्थलगांव जितेंद्र गुप्ता ✍️
सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में रक्षाबंधन पर्व पर चित्रकला एवं राखी बनाने प्रतियोगिता का आयोजन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक उद्देश्य “उत्कृष्टता के लिए शिक्षा: बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” को ध्यान में रखते हुए दिनांक 22/08/2026 दिन – शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर चित्रकला और राखी बनाने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राखी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से 3री तक के विद्यार्थियों के लिए एवं राखी बनाने प्रतियोगिता कक्षा 4थीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य “बच्चों की सृजनात्मकता एवं आंतरिक गुणों को निखारना एवं राखी के महत्व को समझने का अवसर प्रदान कराना था।” इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज ये.स. ने की। राखी बनाने प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. प्राचार्य, सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव थे।

सुन्दर राखी देखकर सभी ने उनकी खूब सराहना की। इस राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने धान, चावल, ऊन, कलर पेपर, मोती, दाल, बीज, पत्ती एवं फूल आदि वस्तुओं का प्रयोग कर सर्जनात्मक, आकर्षक और मनमोहक सुन्दर राखी बनाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को उजागर किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कुल 6 जज शिक्षिका सुमन कुजूर, और सलिता भगत (संत जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंदियाखार) एवं शिक्षिका मंजुलता पटनायक, प्रियंका खलखो, निशा पन्ना, एवं शालू बड़ा की अगुवाई में ईमानदारी पूर्वक किया गया। इस सुन्दर अवसर पर मुख्य अतिथि फादर सुनील कुमार खलखो ये.स, प्राचार्य ने विद्यार्थियों के आकर्षक, प्रेरणादायक एवं मनमोहक राखी देखकर कहा कि “सभी राखियां सराहनीय और प्रेरणादायक हैं, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को परिलक्षित करती हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। और यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाता है। फादर प्राचार्य ने बल देकर कहा कि – इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास एवं मानवीय गुणों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है जो उत्कृष्टता के लिए शिक्षा हमारे विद्यालय के शेक्षणिक उद्देश्य को सार्थक करता है।” अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भाई-बहन के इस रिश्त को सदैव बनाए रखने तथा आपसी प्रेम, स्नेह और सम्मान को मजबूत करने का शुभ संदेश दिया।
मुख्य अतिथि फादर सुनील खलखो ने कहा बनाई गई सभी राखियां सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को प्रतिबिंबित करती हैं। यह त्योहार भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है। और उनके पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इस पवित्र रिश्ते के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास एवं मानवीय गुणों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। जो उत्कृष्टता के लए शिक्षा के हमारे उद्देश्य को सार्थक करता है। अंत में उन्होंने सभी को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को सदैव बनाए रखने तथा आपसी प्रेम, स्नेह और सम्मान को मजबूत करने का शुभ संदेश दिया।

























