Advertisement Carousel

02 मोटरसाइकिलों में परिवहन की जा रही 373 पौवा अवैध शराब की जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,33,600/-रूपये का मशरूका बरामद…

धमतरी जितेन्द्र गुप्ता ✍️

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सिटी कोतवाली पुलिस ने 02 मोटरसाइकिलों में परिवहन की जा रही 373 पौवा अवैध शराब की जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,33,600/-रूपये का मशरूका बरामद

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं 02 मोटरसाइकिलें जप्त की गई हैं।

दिनांक 25.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत 16,500/-रूपये तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत 17,100/-रूपये बरामद हुई।

शराब परिवहन में प्रयुक्त Honda Shine मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AC 4065 एवं CG 05 AE 7918, प्रत्येक की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये सहित कुल 1,33,600/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

(01) महेश लछवानी, पिता बसंत लछवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी, हाल धरम नगर कॉलोनी अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(02)* भानुप्रताप ध्रुव, पिता सीताराम ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सांकरा वार्ड क्रमांक 04, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी।
(03)* मनीष जोशी, पिता स्व. द्वारिका दास जोशी, उम्र 48 वर्ष, निवासी लालबगीचा, हनुमान मंदिर के पास, धमतरी।
(04)* हेमन्त ग्वाल, पिता मणी ग्वाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, खम्भनबाड़ी, धमतरी।

चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.205/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp