पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
नीरज फाउंडेशन स्कूल में फैंसी ड्रेस एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम
नीरज फाउंडेशन स्कूल में दिनांक 25 अगस्त 2026 को बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फैंसी ड्रेस एवं सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से गुरुद्वारा के हॉल में किया गया।
इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुतियों एवं उनके आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। वहीं सोलो डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों, ऊर्जा के साथ भारी उत्साह से सभी को मंत्रमुग्ध किया
एनएफएस स्कूल के बच्चों की मासूम मुस्कान, मंच पर उनका आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का उत्साह कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक सभी मौजूद लोगों ने करीब से देखा हर प्रस्तुति के साथ गूंजती तालियों ने बच्चों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ाया।
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों, हुनर और आत्मविश्वास को उड़ान देने का एक खूबसूरत मंच था जिसे लगातार नीरज फाउंडेशन स्कूल ने आगे बढ़ाया है।

नीरज फाउंडेशन स्कूल परिवार का यही प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और पूरे आत्मविश्वास के साथ वे अपने जिदंगी को गढ़ने जब बाहर निकले तो वे पूरी तरह परिपक्व रहे जिससे उन्हें किसी तरह की कोई परेशानियो का सामना न करना पड़े उनका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ा रहे इस मंच पर चमकते ये नन्हे सितारे, कल अपने हुनर से दुनिया को जरूर रोशन करेंगे।
नीरज फाउंडेशन स्कूल के डायरेक्टर श्री मति हरनीस कौर भाटिया और सन्नी भाटिया ने के बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हम बच्चों का सर्वांगीण विकास को उच्च लेबल तक ले जाना चाहते है। जिससे उन्हें कभी किसी तरह की झिझक महसूस ही न हो इस कार्यक्रम के लिए हमारे स्कूल के स्टाफ दो हफ्ते से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अथक प्रयास कर रहे थे।
























