Advertisement Carousel

बस स्टैंड में बसों के आने जाने में हो रही काफी परेशानी बसों के निकलने रास्तों में बाइक और कार खड़ी कर दुकानदारी कर रहे लोग बस स्टैंड में भारी अव्यवस्था…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव बसस्टेंड में आने जाने के लिए जगह नहीं बस के आने और उन बसों को जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन बस स्टैंड में भारी भीड़ वही उससे ज्यादा अव्यस्था बाइक से लेकर चार पहिया वाहन बस स्टैंड के रास्ते में खड़ा कर आराम से मार्केटिंग करने में बिजी है। लोग  भले ही आने जाने में परेशानी होती रहे पर लोगों को फर्क नहीं पड़ता है। बस स्टैंड के बस एजेंट भारी परेशानियों से जूझते नजर आ रहे है। वे करे तो क्या करे रोज का यही हाल है। बसों के आने जाने के लिए संकरे रास्ते और ऊपर से बाइक और चार पहिया वाहन खड़ा कर देने से वो दिक्कत और ज्यादा बढ़ जा रही है।

वहीं स्थानीय प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे पा रहा है। राखी के त्योहार को लेकर बस स्टैंड में भारी संख्या में यात्रियों का आना जाना लगा हुआ है। पर बस के आने जाने और बस स्टैंड में बस खड़े करने के लिए ही जगह नहीं है। पूरा बस स्टैंड मानो बाइक से लेकर चार पहिया वाहनों से भरी पड़ी  है। यही कारण है कि बसों को बस स्टैंड घुसने में और फिर अपने गंतव्य स्थल तक जाने के लिए बस स्टैंड से निकलने में ही काफी समय लग रहा है बस के एजेंट बाइक और कार मालिकों को खोजते फिरते है।

यही हाल है पूरे पत्थलगांव में सड़के छोटी दुकानदारों के समान सड़क तक अब आवागमन कैसे सुगम हो ये बड़ा सवाल स्थानीय दुकानदार के समान से लेकर उनके दुकान के बोर्ड  सड़क तक लगे रहते है जो आवागमन में काफी परेशानी डालते है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल से इस बारे में बात करने पर उन्होंने कहा कि आज मैं  विशेष कार्य से बाहर हु। और पुलिस बल की भी कमी है। कल सुबह से बस स्टैंड के बसों के आने जाने में हो रहे दिक्कत बस स्टैंड में बाइक कार के मनमाने ढंग से खड़ा करने सहित शहर के सड़क में वाहन खड़ा करने के कारण हो रही परेशानी को दूर करने कार्यवाही की जाएगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp