पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
मंडी में भृत्य-चौकीदार की नौकरी के नाम पर ठगी, ₹80 हजार लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति आदेश
कृषि उपज मंडी समिति पत्थलगांव में भृत्य/चौकीदार के 5 पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के बाद नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम बनगांव निवासी दिग्विजय साय पैकरा ने थाना बागबहार एवं साइबर सेल जशपुर में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9771763465 से फोन कर मंडी समिति में भृत्य के पद पर नियुक्ति कराने का झांसा दिया और इसके एवज में ₹80 हजार ऑनलाइन प्राप्त कर लिए।

आवेदक के अनुसार ठग द्वारा पहले फोन पर नियुक्ति का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में उसके खाते से 24 अगस्त को ₹20 हजार, 25 अगस्त को ₹30 हजार तथा 27 अगस्त को ₹30 हजार, यानी कुल ₹80 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। पैसे लेने के बाद कथित आरोपी द्वारा ई-मेल के माध्यम से नियुक्ति आदेश भी भेजा गया। बाद में आवेदक को नियुक्ति आदेश फर्जी होने की जानकारी हुई।
शिकायत के साथ आवेदक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की छायाप्रति, फर्जी नियुक्ति पत्र एवं पेमेंट ट्रांजेक्शन का विवरण भी संलग्न किया है। मामले में आवेदक ने पुलिस से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
अभ्यर्थी किसी के झांसे में न आएं : जे. पी. नन्दे सचिव कृषि उपज मंडी समिति पत्थलगांव ने अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए कहा कि मंडी में भृत्य/चौकीदार के पदों पर भर्ती निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। नियुक्ति के लिए परीक्षा एवं इंटरव्यू होगा। किसी भी अभ्यर्थी को नौकरी लगाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फोन करके नियुक्ति कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो अभ्यर्थी उसके झांसे में न आएं और तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग अथवा पुलिस को दें। मंडी समिति की ओर से नियुक्ति के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं मांगी जा रही
























