पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
(छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम) (छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की एक उत्तरवर्ती कंपनी)
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पॉवर कम्पनीज रायपुर के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्व दिनांक 03.09.2026 की भाँति आज दिनांक 10.09.2026 दिन गुरूवार को
पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत पत्थलगांव वितरण केंद्र में सफलतापूर्वक मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही किया गया। इस हेतु पत्थलगांव वितरण केन्द्र के अंतर्गत विद्युत
उपभोक्ताओं के बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते
हुए मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही किया गया है। मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही
संपादन किए जाने हेतु 07 टीम चयनित किए गए थे। प्रत्येक टीम का नेतृत्व पत्थलगांव संभाग के अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा किया गया। इस हेतु विभिन्न वितरण केन्द्र के कनिष्ठ यंत्रियों एवं
सहायक यंत्रियों को चयनित किया गया।जिसके तहत पत्थलगांव वितरण केन्द्र में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री श्री अमृत बेक, लुडेग वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री शैलेश भगत, कोतबा वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री अरूण तिग्गा, कांसाबेल वितरण केन्द्र में पदस्थ श्रीमती स्नेहलता टोप्पो, दोकड़ा वितरण केन्द्र में पदस्थ श्री शीतल समीर टोप्पो, पत्थलगांव उपसंभाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्री कमल किशोर देशमुख, तथा कांसाबेल उपसंभाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्री भानूप्रताप पटेल द्वारा अपने-अपने टीम का नेतृत्व किया गया। इस तरह पत्थलगांव संभाग के अंतर्गत पत्थलगांव वितरण केंद्र में विद्युत बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं पर सफलतापूर्वक मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही किया गया। इस हेतु पत्थलगांव वितरण केन्द्र के अंतर्गत बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 74 उपभोक्ताओं राशि रू0 32.00 लाख बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिसके फलस्वरूप राशि रू0 10.57 लाख की वसूली प्राप्त हुई है। पत्थलगांव शहर में किए गए उपरोक्त मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) के प्रभाव से विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बकाया का भुगतान किए जाने के बाद ही विद्युत बहाली की कार्यवाही किया गया। पूर्व में विच्छेदित किए गए विद्युत कनेक्शन को उपभोक्ताओं द्वारा बिना भुगतान किये विद्युत का अवैध उपयोग करने पर उपभोक्ताओं पर कार्यवाही किया गया। औद्योगिक एवं गैर घरेलू केटेगरी के उपभोक्ताओं के साथ-साथ घरेलू बकायादार उपभोक्ताओं पर भी लाईन विच्छेदन की कार्यवाही किया गया। इसी तरह सरकारी विभागों के बकाया राशि वाले 12 नग उपभोक्ताओं राशि रू0 4.68 लाख पर भी लाईन विच्छेदन की कार्यवाही किया गया। श्री सजेन्द्र प्रसाद मरकाम कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रेस मिडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पॉवर कम्पनीज रायपुर के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 03.09.2026 की भाँति आज दिनांक 10.09.2026 को उपरोक्त मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही की गई है। तथा उनके द्वारा बताया गया कि इसी तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही समस्त सम्माननीय उपभोक्ताओं से अपील किया गया है, कि विद्युत देयकों का भुगतान
समय पर करें एवं मास डिस्कनेक्शन (विद्युत विच्छेदन) की कार्यवाही से होने वाले असुविधाओं से बचें इसके अतिरिक्त यह भी अपील किया गया कि वर्तमान में किए गए विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही के पश्चात उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं से विद्युत कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ा नहीं जावे एवं विद्युत देयक का भुगतान उपरान्त ही कम्पनी के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से ही विद्युत कनेक्शन पुनः संयोजित करने हेतु कार्यवाही किया जावे।
























