Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के  नन्हें-मुन्ने प्री प्रायमरी के 571 बच्चों का बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के

नन्हें-मुन्ने प्री प्रायमरी के 571 बच्चों का बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वार्षिक उद्देश्य “उत्कृष्टता के लिए शिक्षा बौद्धिक विकास एवं मानवता का निर्माण” को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 12/09/2026 दिन शनिवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर जखारियस लकड़ा ये.स. (स्कूल प्रबंधक), विशिष्ट अतिथि  फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. प्राचार्य, सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव थे। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सभी कार्यक्रम वार्षिक उद्देश्य पर गहराई से केन्द्रित था, जिसने उपस्थित सभी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। यह सम्पूर्ण भव्य आयोजन विद्यालय के प्राचार्य  फादर सुनोल कुमार खलखो ये.स. के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर सिलवंती मिंज एवं उप प्राचार्य  फादर मनोज मिंज ये.स. की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्री-प्रायमरी के 571 नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग वेशभूषा में मनमोहक अंग्रेजी राइम्स, नृत्य एवं एक से बढ़कर एक सुन्दर कविताओं की संगीतमय प्रस्तुतियां दी। बच्चो की मासूमियत, ऊर्जा और उनके शानदार प्रदर्शन ने वहां मौजूद हजारों अभिभावकों एवं सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभावशाली मंच संचालन के द्वारा बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व का परिचय दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक अपन बच्चों को मंच पर इतने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते देख कर अत्यंत आनादित और गौरवान्वित हुये। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र पुरस्कार वितरण समारोह भी था। इस अवसर पर प्री-प्रायमरी के 275 होनहार छात्र-छात्राओं को उनके वर्ष भर के उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह शेक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि  फादर जखारियस लकड़ा ये.स. ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि बच्चों को एक उत्कृष्ट और संवेदनशील इंसान बनाना है।” उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की इस बात के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की कि वे बचपन से ही बच्चों में मानवता

और उत्कृष्टता के बीज बो रहे हैं।

 

कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. ने अपने वक्तव्य में जिक्र किया कि अभिभावक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें अवश्य ही अपना बहुमूल्य एवं गुणवत्तापूर्ण समय दें। गुणवत्तापूर्ण समय केवल साथ बैठने या अधिक समय बिताने का नाम नहीं है, बल्कि उस समय का नाम है जिसमें माता-पिता बच्चों को समझते हैं, सुनते हैं, प्रेम करते हैं और अपने संबंधों को मजबूत बनाते हैं। अन्त में प्राचार्य ने सभी बच्चों को बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कायक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विशेष रूप से अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग व विश्वास क लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ इस शानदार और यादगार वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों और परिजनों का जाना हालचाल* रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर…

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 20.400 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी के 02 आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे आरोपी – मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त….