Advertisement Carousel

गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

गैर इरादतन हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी द्वारा लगाए गए अवैध कनेक्शन के तारंगित तार के संपर्क मे आने से हुई थी मृतक की मृत्यु।
:- आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त तार किया गया जप्त।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 12.09.2026 को सूचक राम कैलाश द्वारा थाना बतौली में सूचना दर्ज कराई गई कि उसका भाई रामकृष्णा कोरवा अपने साथियों के साथ बाड़ी सफाई का काम कर रहा था। काम के दौरान सुबह लगभग 10:30 बजे काटे गए झाड़ी कों हटाने के लिए लकड़ी का गेंड़ा लेने के लिए मनबहाल कोरवा के मक्के के खेत के पास से गुजरा, जहाँ वह अवैध रूप से बिछाए गए बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से रामकृष्णा कोरवा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक रामकृष्णा कोरवा की मृत्यू मनबहाल कोरवा के द्वारा अपने घर से अवैध कनेक्शन कर अपने बाडी में लगे मक्का फसल के किनारे जंगली जानवर सुअर के शिकार हेतु खींचे गये नंगा जी०आई० बिजली तारंगित तार के सम्पर्क में आने से करेंट लगने से हुआ है। आरोपी मनबहाल कोरवा द्वारा यह जानते हुए कि अवैध असुरक्षित विद्युत तारंगित तार कनेक्शन से करेंट लगने से किसी व्यक्ति की मृत्यू हो, संभाव्य है यह जानते हुए उसके द्वारा अपराध कारित किया गया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 63/2026 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर जांच में लिया गया। मामले के आरोपी के विरुद्ध थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 117/26 धारा 105 बी.एन.एस. एवं 135 विद्युत् अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी मनबहाल राम को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम  मनबहाल राम पिता कमंडल उम्र 44 वर्ष साकिन बासाझाल थाना बतौलीbका होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बिजली तार को जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….

कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों और परिजनों का जाना हालचाल* रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर…

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 20.400 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी के 02 आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे आरोपी – मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त….