पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोशले साहब व प्रांतीय टीम का पत्थलगांव आगमन आज – सोमवार, दिनांक – 14-09-2026 को
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनाम समाज पत्थलगांव, जिला जशपुर छ ग के कोर कमेटी सदस्य, जिला कार्यकारणी पदाधिकारी गण, विकास खण्ड कार्यकारणी पदाधिकारी, समाज के समस्त प्रबुद्ध जनो, माताओ,बहनो, नवयुवक साथियो से अपील है कि आप सभी अपने दो पहिया वाहन/ चार पहिया वाहन के साथ सायं 5:00 बजे बी टी आई चौक पत्थलगांव मे एकत्रित होंगे, यहाँ प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश टीम का औपचरिक स्वागत कर, यहाँ से प्रोटोकाल के साथ रैली के रूप मे आगे समस्त बाइक, फिर समस्त कार काफिले के साथ बी टी आई चौक से रवाना होकर अम्बेडकर नगर पत्थलगांव जैतखाम मे पूजा अर्चना कर रैली बस स्टेण्ड चौक होते हुवे भाथूडाड पहुंचेगी,यहां पंथी नृतक दल के द्वारा स्वागत कर जैतखाम मे पूजा अर्चना कर रैली सामाजिक सभा के रूप मे – दीप प्रज्वलन, अतिथि स्वागत, उदबोधन, परिचर्चा, स्वल्पाहार, आभार प्रदर्शन कार्यक्रम, फिर रात्रि विश्राम
विनीत – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ ग)
























