Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति महाराज, विधि-विधान से हुआ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्थापना एवं पूजन-अर्चन…

जशपुर नगर✍️ जितेन्द गुप्ता 

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति महाराज, विधि-विधान से हुआ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्थापना एवं पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। गणपति महाराज के विराजने से बगिया में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस दौरान भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली आए, यही कामना है।गणपति महाराज की स्थापना के साथ ही बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में आगामी दिनों तक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….

कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों और परिजनों का जाना हालचाल* रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर…

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 20.400 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी के 02 आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे आरोपी – मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त….