Advertisement Carousel

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गोवा से गिरफ्तार कर ले आई…

सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता 

दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना की गई थीं कारित।
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनांक 28/07/26 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कि नाबालिग लड़की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो देर शाम तक वापस नहीं आई जिसके बाद आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों बहला फुसला कर जबरन ले जाया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 203/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को आरोपी महेश मिंज के कब्जे से कुकली गोवा से दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी महेश मिंज पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी महेश मिंज को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम महेश मिंज आत्मज छोट्या मिंज उम्र 22 वर्ष साकिन चुकंनडांड सेमरपारा थाना लखनपुर जिला सरगुजा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 65 (1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राजेंद्र लकड़ा सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मंच से उठी समाज की आवाज, सी एम ने तत्काल की घोषणा: अग्रसेन जयंती पर अब छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश अग्र महाकुंभ-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर गूंज उठा पंडाल; अग्रवाल समाज ने जताया आभार…