Advertisement Carousel

सरस्वती शिशु मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ के तहत हुआ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता 

सरस्वती शिशु मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ के तहत हुआ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन

शामिल हुई पत्थलगांव विधायक गोमती साय
पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ वन्दे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। विधायक गोमती साय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना को सशक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। उपस्थित विद्यार्थियों एवं आचार्यगण ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…

मंच से उठी समाज की आवाज, सी एम ने तत्काल की घोषणा: अग्रसेन जयंती पर अब छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश अग्र महाकुंभ-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर गूंज उठा पंडाल; अग्रवाल समाज ने जताया आभार…