जशपुरनगर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, अब ग्रामीणों को गांव के नजदीक मिल रही बैंकिंग सुविधा
जशपुरनगर। जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। नई शाखा के शुभारंभ से अब स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिलने लगा है।
अब तक बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने को मजबूर ग्रामीणों को नई शाखा खुलने से काफी सुविधा मिल रही है। खाते से संबंधित कार्य, राशि जमा एवं निकासी सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे ग्रामीणों के समय और यात्रा खर्च की बचत होगी।
पंडरीपानी में बैंक शाखा खुलने से विशेष रूप से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं और पेंशनधारियों को लाभ मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


























