Advertisement Carousel

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

जशपुरनगर ✍️जितेन्द गुप्ता

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात

तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण

जशपुरनगर। जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बंदरचूआ एवं दुलदुला में यात्रियों को जल्द ही हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा मिलने वाली है। यहां अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसके निर्माण के लिए 1–1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।बस स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, बसों के आवागमन और यात्रियों के ठहराव के लिए व्यवस्थित स्थान मिलने से परिवहन व्यवस्था को भी सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

जिले के कई क्षेत्रों में आधुनिक बस स्टैंड की मिली है सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की पहल की गई है। बंदरचूआ के साथ ही पत्थलगांव में अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए 5 करोड़ , कुनकुरी में हाई टेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 7 करोड़ 20 लाख और दुलदुला में अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है।इन बस स्टैंडों के निर्माण से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जिले की परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…