Advertisement Carousel

पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा! 5 दिन में 13 स्थायी वारंट तामील, पत्थलगांव में सबसे बड़ा वारंट अभियान—6 फरार आरोपी गिरफ्तार…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

जशपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा! 5 दिन में 13 स्थायी वारंट तामील, पत्थलगांव में सबसे बड़ा वारंट अभियान—6 फरार आरोपी गिरफ्तार

थानेदार जितेंद्र ताम्रकार के नेतृत्व में पत्थलगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 08 स्थायी वारंट तामील; एक वारंटी के खिलाफ दो मामलों के वारंट, एक की हो चुकी थी मौत
पत्थलगांव। न्यायालय के वारंट को नजरअंदाज कर लंबे समय से फरारी काट रहे वारंटियों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने अब शिकंजा कस दिया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान में 23 सितंबर 2026 से अब तक जिले में 13 स्थायी वारंटों की तामिली की गई है।
इस अभियान में पत्थलगांव पुलिस सबसे आगे रही, जहां पुलिस ने अकेले 08 स्थायी वारंटों की तामिली करते हुए 06 लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं एक वारंटी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट लंबित पाए गए। एक अन्य वारंटी की मृत्यु हो चुकी होने की पुष्टि हुई।
पत्थलगांव पुलिस ने चलाया विशेष वारंट अभियान
थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार के नेतृत्व में पत्थलगांव पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर लगातार पतासाजी की और एक के बाद एक वारंटियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस कार्रवाई में शैलेश कुमार भगत, जुगेश्वर यादव, राजू कुजूर, मोहन उर्फ गुन्नू यादव, मयंक रोहिला और निरंजन एक्का को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
खास बात यह रही कि राजू कुजूर के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट लंबित थे। दोनों मामलों में पुलिस ने वारंट की तामिली की।
वहीं रामू मिंज के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत जारी स्थायी वारंट के संबंध में पुलिस को उसकी मृत्यु हो चुकी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
कोतबा पुलिस भी पीछे नहीं
इसी अभियान के तहत चौकी कोतबा पुलिस ने भी दो स्थायी वारंटियों—वेदलाल सिदार और विजय चौहान—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इसके अलावा पूर्व में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और थाना फरसाबहार की पुलिस द्वारा भी एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
अब वारंटियों की खैर नहीं!
जशपुर पुलिस का यह अभियान उन आरोपियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है, जो न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस अब ऐसे वारंटियों के संभावित ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी जुटाकर लगातार कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली को प्राथमिकता दी जा रही है। वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।
पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है—न्यायालय के वारंट से बचकर लंबे समय तक फरारी काटना अब आसान नहीं होगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…