पत्थलगांव ✍️ जितेन्द्र गुप्ता
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अध्यक्ष, ‘सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ द्वारा क्षेत्रीय
आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए श्रीमती गोमती साय, उपाध्यक्ष, सरगुजाक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर ‘संलगन सूची अनुसार’ 42 कार्यों के संपादन हेतु रुपये 345.00 लाख मात्र की स्वीकृति प्राधिकरण के अनुमोदन की प्रत्याशा में दी गई है ।
जिसमें पत्थलगांव के पूरन तालाब में पचरी निर्माण के लिए 15, लाख की राशि जारी कर दी गई है जिसके लिए भोजपुरी समाज ने विधायक गोमती साय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।


























