जयपुर नगर ✍️जितेंद्र गुप्ता
ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार
जशपुरनगर।जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की राशि स्वीकृत कर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।सामुदायिक भवन के निर्माण से अब ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिली।ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन की स्वीकृति एवं निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य को मूर्त रूप दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों के विकास को नई गति मिल रही है।


























