Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 19 साल बाद पूरा होगा मैन‍ी एनीकट का अधूरा काम, 70.99 करोड़ की मिली मंजूरी….

कांसाबेल✍️जितेन्द्र गुप्ता 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 19 साल बाद पूरा होगा मैन‍ी एनीकट का अधूरा काम, 70.99 करोड़ की मिली मंजूरी

20 किमी लंबी नहर से 3,706 एकड़ में होगी सिंचाई, करीब 2,100 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

कांसाबेल। विकासखंड के ग्राम हथगड़ा के पास मैन‍ी नदी पर प्रस्तावित मैन‍ी एनीकट एवं नहर निर्माण का अधूरा काम अब 19 साल बाद पूरा होने की उम्मीद जगी है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य शासन ने परियोजना के लिए 70.99 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है।इसके बाद विभाग द्वारा अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।मैन‍ी नदी पर बनने वाले इस महत्वपूर्ण सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत एनीकट से पानी को डायवर्ट कर करीब 20 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा। इससे कुल 3,706 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें खरीफ फसलों के लिए करीब 3,212 एकड़ तथा रबी फसलों के लिए करीब 494 एकड़ सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है।

2007 में स्वीकृत हुआ था प्रोजेक्ट

मैन‍ी एनीकट परियोजना के लिए वर्ष 2007 में करीब 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। उस समय जल संसाधन विभाग द्वारा नदी का पानी रोकने के लिए एनीकट की दीवार खड़ी की गई और नहर लाइनिंग का काम भी कराया गया। हालांकि भू-अर्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने तथा अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों से परियोजना का काम लंबे समय तक अधूरा रहा।अब शासन से नई स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को दोबारा गति मिलने जा रही है। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।

*क्षेत्र के 2100 किसानों को मिलेगा सीधा फायदा*

नई नहर से कांसाबेल क्षेत्र के हथगड़ा, बिहाबल, पतरापाली, बांसबहार, चौंगरीबहार, गरियादोहर सहित आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने से करीब 2,100 किसानों की कृषि भूमि को लाभ मिलेगा।नहर के निर्माण से किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों के लिए भी पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने और खेती की लागत एवं जोखिम कम होने की उम्मीद है।

*नहर की पुरानी दीवार को किया जाएगा दुरुस्त*

नई स्वीकृति के बाद मैन‍ी नदी में बनी एनीकट की पुरानी दीवार को भी आवश्यकतानुसार दुरुस्त किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुरानी दीवार की मरम्मत के साथ उसकी ऊंचाई और एक फीट बढ़ाई जाएगी, ताकि नदी का पर्याप्त पानी जमा हो सके।परियोजना क्षेत्र का विस्तार अधिक नहीं होने के कारण निर्माण कार्य को निर्धारित रूपरेखा के अनुसार आगे बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद

मैन‍ी एनीकट और नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। परियोजना के पूरा होने से कांसाबेल क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और बड़ी संख्या में किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 70.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद अब वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद मजबूत हुई है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..