सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता
अवैध गांजा तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ़्तार, 5.680 किलोग्राम गांजा जप्त, 01 लाख 65 हजार का कुल मशरुका बरामद।
:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी कों गिरफ़्तार कर की गई सख्त कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जब्त।
:- अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल संदेहियो/आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 07/10/26 कों थाना लखनपुर पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम गोरता/गणेशपुर में एक व्यक्ति मोटरसायकल में बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है, सूचना पर मौक़े पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति कों स्प्लेंडर मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डी जेड /7547 से पकड़कर पूछताछ किया गया।
जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मितेश राजवाड़े आत्मज शिवलाल राजवाड़े उम्र 22 वर्ष साकिन गोरता थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 5.680 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 68000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसायकल कुल अनुमानित मशरुका लगभग 01 लाख 65 हजार रूपये का जप्त किया गया है, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया साथ ही जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर स्थानीय स्तर से प्राप्त कर लाना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में अग्रिम जांच विवेचना की जा रही है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 266/26 धारा 20 (बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, आशीष चौहान सक्रिय रहे।


























