पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
सेवा से समृद्धि की ओर बढ़ता पत्थलगांव,
‘सेवा सेतु अभियान’ के विशेष शिविर में शामिल हुईं विधायक गोमती साय
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक सहज रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से पत्थलगांव विकासखंड के केराकछार में ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।

विधायक गोमती साय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों एवं योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पात्रता एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़ने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का लाभ लेने में मदद मिली।
विधायक गोमती साय ने कहा कि ‘सेवा सेतु अभियान’ शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक पात्र नागरिक को उसके अधिकारों एवं सुविधाओं का लाभ मिले।
सेवा, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में यह पहल ग्रामीणों के लिए योजनाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


























