Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये की दी स्वीकृति जशपुर के 10 वर्षीय ऋतिक यादव का बेंगलुरु में होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट….

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये की दी स्वीकृति

जशपुर के 10 वर्षीय ऋतिक यादव का बेंगलुरु में होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में लगाई थी उपचार की गुहार, महंगे इलाज के खर्च में परिवार को मिलेगी बड़ी राहत

जशपुरनगर। जशपुर जिले के 10 वर्षीय ऋतिक यादव के उपचार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (MVSSY) के अंतर्गत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस राशि से ऋतिक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) सहित आवश्यक उपचार में मदद मिलेगी। गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋतिक के परिवार के लिए यह स्वीकृति बड़ी राहत लेकर आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋतिक यादव, पिता श्री मेघनाथ यादव, जशपुर जिले के निवासी हैं। परिवार ने ऋतिक के उपचार के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपचार के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

*कर्नाटक के बेंगलुरु में होगा ऋतिक का बोन मैरो ट्रांसप्लांट*

बीमारी से पीड़ित ऋतिक का उपचार कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित Mazumdar Shaw Medical Center में किया जाएगा। उपचार में OT-U100, Allogenic BMT तथा BMT Haplo-identical प्रक्रिया शामिल है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार के लिए स्वीकृत आर्थिक सहायता से परिवार को इलाज का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। ऋतिक के उपचार के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति से परिवार को बड़ी राहत मिली है और अब बेंगलुरु में उसके उपचार का रास्ता आसान होगा।

बगिया के सीएम कैम्प कार्यालय ने दिलाई सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जरूरतमंद परिवारों द्वारा उपचार के लिए सहायता की मांग किए जाने के बाद इस तरह की स्वीकृतियां गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। ऋतिक के परिवार को भी इस आर्थिक सहायता से बेहतर उपचार की उम्मीद मिली है।परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….