Advertisement Carousel

भव्य कलश यात्रा के साथ जशपुर रोड बाजारपारा में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ, सत्यनाराण मंदिर में पूजा के बाद दुर्गा चौक में विराजमान हुईं ‘दुर्गा चौक की महारानी…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

भव्य कलश यात्रा के साथ जशपुर रोड बाजारपारा में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ, सत्यनाराण मंदिर में पूजा के बाद दुर्गा चौक में विराजमान हुईं ‘दुर्गा चौक की महारानी

पत्थलगांव के हृदय स्थल बाजारपारा में शारदीय नवरात्रि का आगाज बड़े ही भव्य और भक्तिमय माहौल में हुआ।बाजारपारा माँ दुर्गा चौक पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत आज सुबह विशाल कलश यात्रा के साथ हुई।

बाजारपारा से सत्यनारायण मंदिर तक गूंजे जयकारे
सुबह 8 बजे से ही दुर्गा चौक में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सिर पर लाल चुनरी, माथे पर बिंदी और सिर पर कलश लिए सैकड़ों महिलाओं, कन्याओं और युवतियों की कतार देखते ही बन रही थी।

बाजारपारा माँ दुर्गा चौक से शुरू हुई यह भव्य कलश यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पत्थलगांव के सुप्रसिद्ध सत्यनारायण मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते डीजे पर भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और “प्रेम से बोलो जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह नगरवासियों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

प्रख्यात महाराज रामभक्त शर्मा ने कराई पूजा
सत्यनारायण मंदिर पहुंचने के बाद वहाँ पत्थलगांव के प्रख्यात विद्वान पंडित रामभक्त शर्मा महाराज जी द्वारा विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-ध्वनि के साथ कलशों की पूजा-अर्चना कराई गई। महाराज जी ने सभी कलशों में पवित्र जल, आम के पत्ते और नारियल रखकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की।पूजा-अर्चना के पश्चात सभी श्रद्धालु पुनः पवित्र जल से भरे कलशों को सिर पर धारण कर वापस बजारपारा माँ दुर्गा चौक लौटे।विराजमान हुईं ‘दुर्गा चौक की महारानी’ चौक पर लौटने के बाद महाराज जी के सानिध्य में ही माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। फूलों, बिजली की झालरों और आकर्षक सजावट से सजे दरबार में जैसे ही माता की प्रतिमा विराजमान हुई, पूरा पंडाल “माँ अम्बे” के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय लोग माता को असीम श्रद्धा से ’बाजारपारा दुर्गा चौक की महारानी’ कहते हैं।नौ दिनों तक होगा भव्य आयोजन पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रख्यात महाराज रामभक्त शर्मा जी के सानिध्य में ही नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती, दुर्गा सप्तशती पाठ होगी वहीं अष्टमी और नवमी पर विशेष विशाल भंडारा/महाप्रसाद वितरण भी होगा। इस कलश यात्रा मैं समिति के कालू मधुबन, मुकेश अग्रवाल ,प्रदीप ठाकुर, दिनेश अग्रवाल,सुनील गुप्ता,बंटी, देवेश, दीपक,नीरज, अजय पार्षद, अंकित बंसल, सतीश ,संतोष भाचा, दीनू लंगड़ा ,अक्षत अग्रवाल ,संजय बंगाली ,मनमोहन दादी, नवीन अग्रवाल ,टोनी, रिंकू ,आर्यन ,पिंटू ,कपिल, विक्की ,टिंकू सामंत ,नमन, विकास सहित सभी भक्त मौजूद रहे।

समिति की अपील: दुर्गा पूजा समिति बजारपारा ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित बाजारपारा दुर्गा चौक की महारानी के दर्शन कर धर्म लाभ लें।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से आम नागरिकों का जीवन हो रहा आसान….