जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता
माँ जगत जननी के चरणों में विधायक गोमती साय ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
जशपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने सोगड़ा, जशपुर पहुंचकर जगत जननी माँ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा ओघेश्वर अवधूत भगवान राम जी के भी दर्शन किए।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने माँ जगदंबा के चरणों में समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आस्था का पावन पर्व है। माँ जगदंबा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे, यही प्रार्थना है।





















