Advertisement Carousel

नवरात्र के प्रथम दिवस कुनकुरी में बैठक, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन…

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता 

 

नवरात्र के प्रथम दिवस कुनकुरी में बैठक, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन

कुनकुरी, जशपुर। नवरात्र के पावन प्रथम दिवस पर कुनकुरी में जिला रौनियार समाज, जशपुर (छत्तीसगढ़) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, समाज के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

बैठक में जिला रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता ने समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के विचार-विमर्श के पश्चात जिला कार्यकारिणी की विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। गठित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठजनों, अनुभवी सदस्यों एवं युवाओं को स्थान देते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

जिला कार्यकारिणी समिति की सूची

1. उपाध्यक्षगण

1. श्री अनूप गुप्ता 2. श्री हीरा गुप्ता 3. श्री अजय गुप्ता 4. श्री अरुण गुप्ता 5. श्री वृंदा गुप्ता 6. श्री राकू गुप्ता

2. सचिव- श्री अजय कुमार गुप्ता 3. सहसचिवगण 1. श्री राधेश्याम गुप्ता
2. श्री महेश गुप्ता 4. महामंत्रीगण 1. श्री सुरेश गुप्ता 2. श्री प्रमोद गुप्ता 3. श्री मुकेश गुप्ता 4. श्री कैलाश गुप्ता 5. श्री कपिल गुप्ता 6. श्री बसंत गुप्ता 5. कोषाध्यक्ष – श्री पंकज गुप्ता 6. सह-कोषाध्यक्षगण 1. श्री सुनील गुप्ता 2. श्री नीरज गुप्ता 7. संगठन मंत्रीगण 1. श्री शीतल गुप्ता 2. श्री शिवप्रसाद गुप्ता 3. श्री नारायण गुप्ता 4. श्री मनोज गुप्ता 5. श्री दीपक गुप्ता 8. संयोजकगण 1. श्री जगन्नाथ गुप्ता 2. श्री राजकुमार गुप्ता 9. संरक्षक मंडल 1. श्री बैजनाथ गुप्ता 2. श्री अरुण गुप्ता 3. श्री आकाश गुप्ता 4. श्री जगदीश गुप्ता 5. श्री नंदकिशोर गुप्ता 6. श्री अरविंद गुप्ता 7. श्री वीरू गुप्ता 10. मार्गदर्शक मंडल 1. श्री शिवशंकर गुप्ता 2. श्री पूनमचंद गुप्ता 3. श्री रामचरण गुप्ता 4. श्री प्रमोद गुप्ता 5. श्री अनिल गुप्ता 6. श्री जितेंद्र गुप्ता 7. श्री नरेश गुप्ता11. मीडिया प्रभारीगण 1. श्री प्रफुल्ल गुप्ता 2. श्री राजीव गुप्ता 12. प्रवक्ता – श्री मनोज गुप्ता 13. निर्णायक मंडल 1. श्री जगन्नाथ गुप्ता 2. श्री राजकुमार गुप्ता 3. श्री पूनमचंद गुप्ता 4. श्री जगदीश गुप्ता 5. श्री नंदकिशोर गुप्ता 6. श्री बैजनाथ गुप्ता 7. श्री अरुण गुप्ता 8. श्री शंकर गुप्ता 9. श्री रामावतार गुप्ता 10. श्री शीतल गुप्ता 11. श्री शिवशंकर गुप्ता

सामाजिक एकता और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

जिलाध्यक्ष  प्रमोद गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग, शिक्षा को प्रोत्साहन, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज की युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी विश्वास और सामूहिक सहभागिता में निहित है। सभी पदाधिकारी मिलकर समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा जिला रौनियार समाज को एक सशक्त, संगठित एवं आदर्श सामाजिक संगठन बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए समाज के विकास एवं उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से आम नागरिकों का जीवन हो रहा आसान….