कोतबा ✍️जितेन्द्र गुप्ता
गुजरात सह-प्रभारी एवं विधायक गोमती साय ने कोतबा के सतीघाट में ₹1.47 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
गुजरात सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने आज कोतबा नगर पंचायत के सतीघाट में ₹1 करोड़ 47 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। स्थानीय जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, साँवरिया अग्रवाल, अजय गुप्ता, धरम साहू, मति साय, अशोक पैंकरा सहित समस्त पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





















