Advertisement Carousel

पत्थलगांव खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता जनपद अध्यक्ष श्री मति धनियारो परहा ने  बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

पत्थलगांव खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता जनपद अध्यक्ष श्री मति धनियारो परहा ने  बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला


सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा कर राष्ट्रीय गान से ओलम्पिक खेल का शुभारंभ हाई स्कूल के खेल ग्राउंड में सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता शुरू कीया गया मुख्य अतिथि जनपद पंचायत की श्री मति धनियारो परहा ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने कहा उनका हौसला बढ़ाया विकासखंड से लगभग 200 प्रतिभागीयो ने ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया जिसमें अलग अलग वर्ग से सभी खेलो में अपने खेल से लोगों के बीच वाहवाही बटोरा छोटे से लेकर बड़े सभी ने 100 मीटर से लेकर 400 मीटर के दौड़ में अपना दम दिखाया

यह आयोजन आज मंगलवार से शुरू होकर बुधवार शाम को समापन किया जाएगा

जनपद अध्यक्ष श्री मति धनियारो परहा ने ओलंपिक खेल आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि खेल ही खिलडियों को बड़ा बनाता है। सभी खेलो में बेहतरीन खेल खेलने वाले खिलाड़ी आगे आएंगे उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे

जनपद पंचायत के सीईओ संजय चंद्रा ने कहा कि शासन की मंसा अनुरूप सरगुजा ओलंपिक खेल के जरिए खिलाडीयो के खेल प्रतिभा को निखारना उन्हें बड़े खेलो के लिए तैयार करना एवं ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को आगे लाना है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन ने खेल प्रतिभावो को आगे लाने के लिए इन खेलो का आयोजन किया है। अब छोटे छोटे गांव से सभी खेलो में खिलाड़ी बाहर आकर निखरेंगे जिसमें ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिले सकेंगे

ओलम्पिक खेल आयोजन कार्यक्रम में कलम साय विश्वकर्मा बीडीसी पत्रकार जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सोनी, श्याम चौहान, पीटीआई अनिल श्रीवास्तव, धनु यादव मुकेश यादव, घनश्याम , सिविल अस्पताल से ललित यादव सहित काफी संख्या में खिलाड़ी पीटीआई एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp