सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आपसी वाद विवाद के दौरान आरोपी द्वारा आवेश में आकर मृतक कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
आरोपी कर निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त।
गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12/10/26 की रात्रि लगभग 09:40 बजे ग्राम सोयदा खुटेनपारा थाना लखनपुर निवासी प्रार्थी दुरपति बाई के पति दोन्दू राम उम्र 40 वर्ष का शव उसके घर के बाहर रोड किनारे संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक कों धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या कर दी गई थी। प्रार्थी की सूचना पर थाना लखनपुर द्वारा देहाती नालसी एवं अपराध क्रमांक 273/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं फॉरेंसिक टीम अम्बिकापुर द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनस्थल का निरीक्षण किया गया एवं मृतक के शव का पंचनामा कराया गया, विवेचना के दौरान मामले के संदेही घूरसाय को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपना नाम *घूरसाय आत्मज बैजनाथ उम्र: 48 वर्ष साकिन सोयदा खुटेनपारा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक दोन्दू राम आये दिन शराब पीकर आरोपी कर घर में आकर विवाद करता था, जिससे परेशान होकर आरोपी घटना के दिन घर में रखे टांगी से मृतक कों गंभीर चोट कारित कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी कों पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।





















