सरगुजा✍️ जितेन्द्र गुप्ता
ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड क्लासिक शतरंज प्रतियोगिता का शानदार दूसरा दिन
ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड क्लासिक शतरंज प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक शतरंज के खिलाड़ी अपना खेल दिखा रहे है अभी तीसरा राउंड चल रहा है जिसमें बड़े छोटे सभी खिलाड़ी जरजस्ट खेल दिखा रहे है।

आपको बता दे इस प्रतियोगिता में देश भर से 215 शतरंज के खिलाड़ी भाग ले रहे है। ये आयोजन शतरंज के खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इस खेल के जरिए खिलाड़ियों को अपना दिमागी खेल खेलते हुए रेटिंग में सुधार से लेकर नए खिलाड़ियों को अपना रेटिंग खोलने का नया अवसर भी होगा। अब देखना होगा कि इस चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में किसके हिस्से जीत आती है। कौन बनेगा विजेता।
इस प्रतियोगिता के आयोजन कर्तावो ने बताया कि यह आयोजन शतरंज प्रेमियों के लिए बेस्ट है और आने वाले दिनों में हम और बड़े आयोजन के साथ शतरंज प्रतियोगिता लेकर आयेंगे।


























