Advertisement Carousel

डकैती के मामले में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा ✍️जितेंद्र गुप्ता 

ऑटो चालक से डकैती के मामले में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार।

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल किया गया जप्त।
:- प्रकरण में पूर्व में 04 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
:- पूर्व में गिरफ़्तार आरोपियों से पूर्व में 04 नग मोबाइल एवं 01 पल्सर वाहन किया गया था जप्त।
:-आरोपियों द्वारा प्रार्थी का पीछा कर मोबाइल लूट की घटना कों दिया गया था अंजाम।

प्रकरण का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धमेन्द्र यादव पिता गणेश प्रसाद यादव निवासी कल्याणपुर थाना जयनगर जिला सुरजपुर दिनांक 12.05.2026 को रात्रि करीब 12:00 बजे (शादी समारोह) कोलडीहा से आटो लेकर अपने घर कल्याणपुर जाने के लिये निकला जो रात करीब 12-40 बजे ग्राम घंधरी गेरवानी नाला के पास पहुंचा था तभी पीछा कर रहे 6 पल्सर मोटर सायकल सवार करीब 10-12 लडके आये और आटो के सामने मोटर सायकल खड़ा करके उसे रुकवा दिये एवं अपने जेब से गन निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए एकवा कंपनी का मोबाईल लूट लिए एवं सकालो तरफ भाग गए।

आवेदक की रिपोर्ट पर दिनांक 13.05.2026 को थाना गांधीनगर में अपराध क्र- 274/2026 धारा 126(2), 310(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एवं मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में पूर्व में वैभव मिश्रा उर्फ़ राज मिश्रा, लवकुश कुमार, सुमित विश्वास, मनीष देवनाथ कों गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 04 नग मोबाइल एवं 01 पल्सर वाहन जप्त किया गया था, आरोपियों द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना बताया गया था, आरोपियों कों पूर्व में विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं मामले में शामिल अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के फरार आरोपी *सचिन प्रताप पुरी आत्मज कृष्णा कुमार पुरी उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरीपारा शिकारी रोड, मगरढोड़ा थाना अंबिकापुर* कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, उमाशंकर साहू, उमेश गुप्ता सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp