Advertisement Carousel

पत्थलगांव बिजली चोरी पर शिकंजा 58 स्मार्ट मीटर कनेक्शनों की जांच, 28 मामलों में पंचनामा ऑनलाइन कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली की अवैध उपयोग करने वालों पर कार्यवाही…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव संभाग में बिजली चोरी पर शिकंजा 58 स्मार्ट मीटर कनेक्शनों की जांच, 28 मामलों में पंचनामा

ऑनलाइन कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली की अवैध उपयोग करने वालों पर कार्यवाही

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पत्थलगांव संभाग में बिजली चोरी एवं बकाया बिलों का भुगतान किए बिना अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 58 स्मार्ट मीटर कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें 28 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया। इन मामलों में स्थल निरीक्षण प्रपत्र तैयार कर पंचनामा की कार्रवाई की गई।

तीन विशेष जांच दल का गठन

कार्यपालन यंत्री सजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में तीन विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच दल के प्रमुख सहायक यंत्री पत्थलगांव श्री के. के. देशमुख, कनिष्ठ यंत्री लुड़ेग श्री शैलेश भगत एवं कनिष्ठ यंत्री कोतबा श्री अरुण तिग्गा शामिल थे।

जांच दल द्वारा विशेष रूप से ऐसे उपभोक्ताओं के परिसरों का निरीक्षण किया गया, जिनके स्मार्ट मीटर के माध्यम से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण ऑनलाइन विद्युत आपूर्ति विच्छेदित कर दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उपभोक्ता विद्युत कनेक्शन विच्छेदित होने के बावजूद अनधिकृत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे।

28 उपभोक्ताओं के विरुद्ध पंचनामा

अभियान के अंतर्गत कुल 58 कनेक्शनों की जांच में 28 उपभोक्ता द्वाराअवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए। जिनके

विरूद्ध बकाया राशि रू. 12.70 लाख थी। जांच दल द्वारा संबंधित परिसरों का स्थल निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। संबंधित उपभोक्ताओं को तीन दिवस के भीतर बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने की हिदायत दी गई है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किए जाने पर नियमानुसार विशेष विद्युत न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आगे भी लगातार जारी रहेगा जांच अभियान

पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सजेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी एवं बकाया राशि का भुगतान किए बिना विद्युत का अनधिकृत उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति विच्छेदित होने के बाद अवैध रूप से बिजली का उपयोग करना गंभीर मामला है। ऐसे उपभोक्ताओं की नियमित निगरानी की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्यपालन यंत्री ने उपभोक्ताओं से की अपील

कार्यपालन यंत्री  सजेंद्र प्रसाद मरकाम ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें तथा विद्युत कनेक्शन विच्छेदित होने की स्थिति में बिना अधिकृत पुनः संयोजन के बिजली का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी का उद्देश्य नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, लेकिन बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp