फरसाबहार ✍️जितेन्द्र गुप्ता
गृह निवास मुंडाडीह में नव कन्या पूजन, हवन-अर्चना कर लिया माता रानी का आशीर्वाद
फरसाबहार। पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने आज अपने गृह निवास मुंडाडीह में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन एवं माता रानी की अर्चना की।
इस पावन अवसर पर उन्होंने नव कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोज कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं को माता स्वरूप मानकर किए गए इस पूजन में पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता रानी की आराधना की गई।
विधायक गोमती साय ने माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, भक्ति और संस्कारों से जोड़ता है तथा कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।
इस दौरान गृह निवास में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

























