Advertisement Carousel

पत्थलगांव के ग्राम पंचायत गोढ़ी कला भांटामुडा में सीसी रोड निर्माण भगवान भरोसे बिना बेस के सड़क निर्माण धड़ल्ले से जारी….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

पत्थलगांव के ग्राम पंचायत गोढ़ी कला भांटामुडा में सीसी रोड निर्माण भगवान भरोसे बिना बेस के सड़क निर्माण धड़ल्ले से जारी

ग्राम पंचायत गोढ़ी कला भांटामुडा में 15वे वित्त से साढ़े तीन लाख रुपये से सीसीरोड निर्माण किया जा रहा है। पर उस सीसी सड़क निर्माण की घटियां गुणवता कार्य को देखने से समझ में आएगा कि क्या पंचायत के पैसे को बस खर्च कर ही करना है या शासन के मन्सा अनुरूप कार्य होता दिख नहीं रहा है। यही कारण है कि पूरी तरह गुणवत्ता रहित सीसी सड़क बनाने का कार्य धड़ल्ले से जारी है। सीसी सड़क बनाने के लिए सबसे पहले उस जगह बस किया जाता है। पर बिना बेस किए सड़क बनाने का खेल किया जा रहा है। जिससे ये समझा जा सकता है कि गांवों को विकास के लिए दी जा रही राशि का किस तरह ग्राम पंचायत दुरुप्रयोग के रहा है।

सोमवार की सुबह भांटामुड़ा कार्य स्थल में पहुंचने में सीसी सड़क निर्माण को देख कर भौचक्का हो गए जब वहा बिना बेस किए ही सड़क निर्माण किया जा रहा था प्लास्टिक बिछा कर बस ढलाई कर दिया जा रहा है। अब ये सड़क कितने महीने चल पाएगी ये सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार या संबंधित आरईएस विभाग के इंजीनियर और एसडीओ ही बता सकते है। मौके पे आरईएस का कोई इंजीनियर नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की कोई गुणवत्ता नहीं है बस नीचे काला प्लास्टिक बिछा कर सड़क ढलाई किया जा रहा है। जिसकी कोई गुणवत्ता नहीं है। सड़क दो दिन में हो टूटना शुरू हो चुका है।

पत्थलगांव जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी संजय चंद्रा को जब ग्राम पंचायत गोढ़िकला के भांटामुड़ा में खराब और पूरी तरह गुणवत्ता रहित सीसी सड़क निर्माण की जानकारी दी गई जिसमें बेस तक नहीं किया गया है। तो उन्होंने बताया कि उक्त कार्य की हम जांच कराएंगे और 15 वित्त की राशि भुगतान को रोका जाएगा कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएगी

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

108 एंबुलेंस चालक जगन्नाथ यादव द्वारा सिविल अस्पताल के स्टाफ नर्सों के साथ अभद्रता स्टाफ नर्सों ने लिखित शिकायत कर बीएमओ से जांच कर कारवाही करने की बात कही वही जगन्नाथ यादव एकसाथ दो जगह नौकरी में…….

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन 33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत…