Advertisement Carousel

केसरिया गरबा नवरात्र 2026 में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय माँ अंबे की आरती कर लिया आशीर्वाद…

पत्थलगांव /गांधीनगर✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

केसरिया गरबा नवरात्र 2026 में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय

माँ अंबे की आरती कर लिया आशीर्वाद

गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय गांधीनगर उत्तर की विधायक श्रीमती रीटाबहन पटेल जी द्वारा आयोजित केसरिया गरबा नवरात्र 2026 में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने माँ अंबे की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस गरबा उत्सव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। गरबा गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है, जो समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर माँ अंबे से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, निर्देश पर विद्युत विभाग ने तत्काल बहाल की बिजली आपूर्ति विद्युत समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन 33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आम लोगों को किफायती और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है…