Advertisement Carousel

जुआड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआड़ियों से 99 हजार 600 रूपये जप्त बस स्टैण्ड के सूने मकान में जुआ खेल रहे 7 जुआड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सुरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

जुआड़ियों पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआड़ियों से 99 हजार 600 रूपये जप्त।
प्रतापपुर बस स्टैण्ड के सूने मकान में जुआ खेल रहे 7 जुआड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रतापपुर बस स्टैण्ड के पास सुने मकान में कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सात जुआड़ी 1. नंदकेश्वर पैंकरा पिता हीराचंद पैंकरा उम्र 35 वर्ष ग्राम कोनी थाना पस्ता 2. अब्दुल रज्जाक पिता अब्दुल वाहिद उम्र 38 वर्ष निवासी प्रतापपुर 3. मोहम्मद जाहिद पिता नूर मोहम्मद उम्र 44 वर्ष निवासी प्रतापपुर 4. बबलू इराकी पिता इस्माईल उम्र 40 वर्ष ग्राम कदोरा, चौकी डबरा 5. सुनील कुमार पिता फुलसाय उम्र 31 वर्ष ग्राम डबरा, चौकी डबरा 6. आशीष कुमार पिता नवल साय उम्र 19 वर्ष ग्राम पहिया थाना चंदौरा 7. बसंत कुमार पिता बिन्दुल पैंकरा उम्र 30 वर्ष गाम सेमरा को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 99 हजार 600 रूपये जप्त किया गया, साथ ही 3 स्कूटी, 2 मोटर सायकल, 1 ओमनी कार, 7 मोबाईल व ताश पत्ती जप्त किया गया। मामले में थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…