Advertisement Carousel

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में चमकेगा पत्थलगांव का सितारा, पी. एम. श्री सेजेस के रितेश नाग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में चमकेगा पत्थलगांव का सितारा, पी. एम. श्री सेजेस के रितेश नाग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर पत्थलगांव के एक होनहार खिलाड़ी ने खेल जगत में क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पी. एम. श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल पत्थलगांव के छात्र रितेश नाग ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेटबॉल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रितेश नाग ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों एवं खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2026 तक मध्यप्रदेश के सतना में होगा, जहां रितेश छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती तनु सिंह ठाकुर ने रितेश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। रितेश का राष्ट्रीय स्तर पर चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। रितेश की इस सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षक अनिल श्रीवास्तव एवं उमेंद साहू का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। प्राचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों खेल शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए रितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाने की उम्मीद जताई। रितेश नाग की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल मेहनत, उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की। रितेश की सफलता ने पत्थलगांव को राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है….

गुरु नानक जयंती को लेकर पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा, पंच प्यारों ने की अगुवाई भोजपुरी समाज सहित ब्राह्मण समाज एच आर ग्रुप एवं अन्य विभिन्न संगठन ने शोभायात्रा के श्रद्धालुओं को कराया जलपान…