पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता
गुरु नानक जयंती को लेकर पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा, पंच प्यारों ने की अगुवाई

गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पत्थलगांव में सिख समुदाय द्वारा रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत पत्थलगांव स्थित गुरुद्वारे से हुई, जिसमें पंच प्यारों ने आगे रहकर यात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में सिख समुदाय की महिलाओं ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया। आकर्षक रैली में श्वेत अश्व भी शामिल रहे। वहीं महिलाएं गुरु नानक देव जी के भजन गाते हुए भक्ति में लीन नजर आईं। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बता दें कि 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर सिख समुदाय के लोग प्रतिदिन गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। शोभायात्रा के दौरान शहर में सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की सुंदर तस्वीर भी देखने को मिली।

जशपुर रोड हनी मोबाइल दुकान के पास भोजपुरी समाज, ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया शहर में ब्राह्मण समाज, एचआर ग्रुप सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समुदायों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।इस आयोजन ने पत्थलगांव में सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


























