Advertisement Carousel

बुलड़ेगा में विधायक गोमती साय ने की भगवान कार्तिक गणेश जी की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया संवाद…

पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता 

बुलड़ेगा में विधायक गोमती साय ने की भगवान कार्तिक गणेश जी की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया संवाद

पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुलड़ेगा में भगवान कार्तिक गणेश जी की विधि- विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

पूजन-अर्चना के पश्चात विधायक गोमती साय ने ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद और उनके बीच पहुंचकर उनकी बातों को सुनना उनकी प्राथमिकता है। जनता के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp