पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
रांग साइड से आता हुआ तेज रफ्तार आर्टिगा कार का कहर, 2 कार समेत दर्जनों बाइक को लिया चपेट में, 2 से 3 लोगों का टूटा पैर घायल अस्पताल में भर्ती पुलिस कर रही जांच
भीड़भाड़ इलाके में होती तो जा सकती थी कई लोगो की जान, हिट एंड रन का हो सकता था मामला
पत्थलगांव शहर के तहसील ऑफिस के पास जिंदल बजाज के सामने में रांग साईड से ओवर स्पीड आर्टिगा कार का कहर
तहसील ऑफिस के पास ही बजाज शो रुम के पास
जशपुर रोड से पत्थलगांव की तरफ आती हुई बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी 2 कार एवम दर्जनों बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर खड़े लोग सीसी टीबी में अपनी जान बचाने भागते देखे गए फिर भी कुछ लोग उस बेकाबू कार के चपेट में आ गए और उन्हें काफी चोटे आई है। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में दो लोगों का पैर बुरी तरह से टूट गया है जिन्हें इलाज हेतु अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत है कि इस हादसे में अभी तक जानमाल की हानि नही हुई, घटना को देखते हुवे ऐसा लग रहा है कि जिस गति में कार थी यदि किसी भीड़भाड़ इलाके में होती तो कई लोगो की जान जा सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में धुत दुर्घटनाकारित आर्टिगा क्रमांक cg13an1090 कार इस कदर बेकाबू थी कि सबसे पहलें सड़क किनारे स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी फिर आल्टो कार को टक्कर मारी टक्कर के बाद आल्टो हवा में उछल गई ओर उसकी दिशा बदल गई वही जिंदल बजाज के सामने खड़ी कई बाइक व स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए टक्कर के कारण तीनो वाहनों के अगले पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। पत्थलगांव पुलिस की ओर से घटना स्थल में तुरंत पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि दुर्घटनाकारित कार पतरापाली धनियापारा निवासी छोटू उर्फ आर्यन की बताई जा रही है। जिसे घनश्याम यादव चला था था
मिली जानकारी अनुसार कार के ड्राइंबर को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकर ने बताया कि जशपुर रोड में बजाज शोरूम के पास एक गलत दिशा से हाई स्पीड में कार चलाते हुए लोगों को हताहत किया है ड्राईबर से पूछताछ जारी है हम जांच कर कड़ी से कड़ी कारवाही करेंगे।




























