पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव छठ पर्व से पहले पूरन तालाब घाट पर अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर ने किया निरीक्षण
पत्थलगांव लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पत्थलगांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को थाना प्रभारी जितेंद्र एस. ताम्रकर ने पूरन तालाब छठ घाट का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ताम्रकर ने घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और प्रवेश-निकास मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
इस मौके पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक मनोज तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता एवं समाज के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बताया कि घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है
सुरक्षा और ट्रैफिक पर विशेष फोकस
थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर ने आश्वासन देते हुए कहा
> छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरह दुरुस्त किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या न हो और आपात सेवाएं भी सुचारू रूप से चलती रहें
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें
दिन-रात जुटा है भोजपुरी समाज
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से समाज के कार्यकर्ता रात-दिन घाट की सफाई, सजावट और लाइट-डेकोरेशन में लगे हुए हैं
उल्लेखनीय है कि पूरन तालाब छठ घाट, पत्थलगांव अंचल का सबसे बड़ा और प्रमुख छठ घाट है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित होते हैं




























